रायपुर - भगवान महावीर स्वामी ने कैवल्य ज्ञान प्राप्ति के अगले दिन चतुर्विध संघ की स्थापना की थी। वैशाख सुदी एकादसी के दिन चरम तीर्थपति करूणा सागर भगवान महावीर स्वामी जी द्वारा जैन शासन स्थापना की गई थी, जिसमें चतुर्विद संघ में अनन्त लब्धिनिधान श्री गौतमस्वामी व पंचम गणधर श्री सुधर्मास्वामी जी के उपस्थिती में साधु, साध्वी, श्रावक, श्राविका संघ की स्थापना कर जैन धर्म के लिए विभिन्न नियमावली निर्धारित की गई इस दिन जैन समाज के लिए महत्वपूर्ण दिन है । इसी क्रम में शासन स्थापना दिवस पूरे देश भर के जैन समाज मन्दिरों व उपाश्रयों, स्थानक में जैन धर्म का ध्वज फहरा कर मनाया जा रहा है।
खरतरगच्छ महिला परिषद की राष्ट्रीय संगठन मंत्री मंजू कोठारी ने बताया कि भैरव सोसायटी में श्राविकाओं व बच्चों ने जैन ध्वज फहरा कर स्थापना दिवस मनाया।