ब्यावर - समता भवन मे मुमुक्षु बहन सुश्री दीपिका जी सहलोत (सूरत) का आज सुबह प्रवचन पश्चात साल माला ओढाकर वरिष्ठ सदस्यो बहुमान किया गया साथ मे आये वीर माता पिता भाई का बहुमान करा गया।
मुमुक्षु दीपिका ने सभी को तीस नवंबर को दीक्षा के उपलक्ष मे पधारकर हमे आशीर्वाद प्रदान करे।
इस मौके पर मुमुक्षु आयुष कोठारी ने कहा मेरे पापा कहते है हमारे आचार्य भगवन नोरमल इंसान नही वह एक भगवान है।मुझे मेरे मम्मी पापा ने इतना काबिल बना दिया बहन हर्षाली की दीक्षा के बाद मेरी पापा ने परिक्षा लेली तब जाकर उन्होने स्वीकार किया उसके बाद मे सयंम पथ पर आठ दिसंबर को दीक्षा लेने जा रहा हूं।
मुमुक्षु अनीष कांठेड ने कहा आचार्य भगवन के चरणो मे वंदन राम हर्षी जी की दीक्षा के बाद मेरे मन मे सयंम के भाव जग गये उसी समय से मे सयंम मार्ग पर आगे बढता गया अब मेरी दीक्षा जनवरी को होगी आप सब पधारकर आशिर्वाद प्रदान करें।
इस दोरान संचालन महामंत्री धर्मीचंद औस्तवा ने करते हुए कहा आज की धर्म सभा मे जितने भी वीर परिवार उपस्थित हुआ उनका साधुमार्गी जैन संघ हार्दिक अभिनंदन करता है वही अध्यक्ष गोतम चंद चौधरी, सुशील मेहता, विजय औस्तवाल आदि ने अपने विचार प्रकट किये वह वरिस्ट सदस्य पारस मल खेतपालिया, उतम चंद श्रीश्रीमाल, मोतीलाल कोठारी, विनोद चोरडिया, निहाल चंद कोठारी व महिला मंडल ब्यावर की सरंक्षिका वीना नाहर अध्यक्ष शशीकला डांगी,ललिता चोरडिया,प्रमिला बोहरा,प्रिती मुथा, अनिता श्रीश्रीमाल आदि उपस्थित थे।
संघ प्रवक्ता - नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर।