BREAKING

उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया अकबर ने।

Share:

रायपुर - उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री एन. वी. रमना 30 जुलाई को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर पहुंचे। स्वामी आत्मानंद विमानतल पर प्रदेश के विधि-विधाई कार्यमंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ शासन की ओर से उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री एन. वी. रमना का बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। उनके साथ उपस्थित प्रदेश के मुख्यसचिव श्री अमिताभ जैन तथा पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने भी श्री एन. वी. रमना का बुके भेंटकर स्वागत किया। श्री रमना हिदायतुल्लाह विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने रायपुर पहुंचे थे ।

Share:

Popular News