BREAKING

मुमुक्षु कुमकुम अब नव दीक्षिता साध्वी निरामय बनी, राजस्थान के कानोड़ में भागवती दीक्षा महोत्सव संपन्न।

Share:

रायपुर 28 मई 2023 -  धमतरी की मुमुक्षु कुमकुम कोटडिया की आज राजस्थान के कानोड में आज व्याति भव्य दीक्षा महोत्सव हुक्म संघ के नवम् पट्टधर, युग निर्माता, परमागम रहस्यज्ञाता परम पूजनीय आचार्य भगवन 1008 रामलालजी म.सा., बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर राजेश मुनिजी म. सा के पावन सानिध्य में आचार्य भगवन के मुखारविंद से मुमुक्षु बहन सुश्री कुमकुम कोटडिया धमतरी, छत्तीसगढ़ की जैन भागवती दीक्षा संपन्न।

नवदिक्षीता साध्वी निरामय म.सा. के नाम से जिनशासन की प्रभावना करेगीं। भागवती दीक्षा महोत्सव के पूर्व कल मुमुक्षु कुमकुम का समाज द्वारा शानदार अभिनंदन किया गया, वरघोड़ा निकाला गया। इस अवसर छत्तीसगढ़ के धमतरी सहित कई जिलों के जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में कानोड पहुंचे। आज जैन साधु संतों के मध्य मुमुक्षु कुमकुम कोटडिया अब नव दीक्षिता साध्वी निरामय बनी। जय-जयकार की गूंज हुई।

Share:

Popular News