नगपुरा-दुर्ग दि 31-5-2023 - श्री उवसग्गहरं पार्श्वतीर्थ नगपुरा में आज प पू साध्वी श्री शशिप्रभा श्री जी मसा की शिष्या पू सा श्री कनकप्रभा श्री जी मसा आदि ठाणा 6 एव छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि महत्तरा प पू साध्वी श्री मनोहर श्री जी मसा की प्रशिष्या तत्वरसिका प पू साध्वी श्री दर्शनप्रभा श्री जी मसा आदि ठाणा 3 का आगमन हुआ।
विहार सेवा ग्रुप दुर्ग के रितेश बुरड़, संतोष भिडगतिया, राजेश कोचर,अमीत पींचा, श्रेयांस बुरड, मान लोढा, कमलेश बैद, उमेश लोढा, पवन गोगड, संतोष दुगड, अतुल लोढा, सचिन नाहर, उज्जवल पीचा, पप्पू कोठारी, कमलेश लोढा, अतिन लुनिया, जयेस लोढा, अरिहंत, प्रियंक, मोलिक, ऋषभ जैन, मीना जैन, राकेश लोढा, आदि ने तीर्थ प्रवेश द्वार पर अगुवानी की, तीर्थ प्रबंधन की ओर से गवली कर पूज्यवरो का स्वागत किया गया।
तीर्थ प्रबंधन के तरफ से जानकारी दी गई कि पू साध्वी वृंद की तीर्थ में अभी स्थिरता रहेगी। दिनाँक 4 जून को पूनम आराधनार्थ पधारिये।