"जय गुरु नाना जय गुरु राम"
रायपुर - दिनांक 4 जून 2023, रविवार को श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के निर्देशानुसार "व्यसन मुक्ति सप्ताह" दिनांक 28 मई से 4 जून 2023 के अंतर्गत श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ रायपुर व श्री समता बहू मंडल रायपुर ने एक "व्यसन मुक्ति पोस्टर मेकिंग कॉम्पिटिशन" का आयोजन शहर के हृदय स्थल सुराना भवन में आयोजित किया, जिसमें 10-25 वर्ष के लगभग 60 बच्चों ने अपनी प्रस्तुति देते हुए अपनी कला को कोरे कागज पर अंकित किया। बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से संपूर्ण देशवासियों को व्यसन मुक्त समाज का संदेश देने हेतु अपनी ड्राइंग के माध्यम से दी। जिसमें तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, शराब, ड्रग्स जैसे नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों को बताया गया। इसमें बताया गया कि किस तरह इन नशीले पदार्थों का सेवन कर व्यक्ति अपना आपा खो बैठता है, और पारिवारिक जनों के साथ-साथ सभी के साथ गाली-गलौज मारपीट व बहुत सी गलत घटनाओं को अंजाम देता है। इस कॉम्पिटिशन में उपस्थित बच्चों ने अपने उत्साह उमंग व समाज व देश के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए संपूर्ण समाज व देश को नशा मुक्त करने का संदेश दिया।
इस आयोजन में रायपुर के सकल जैन समाज के बच्चें शामिल हुए जो कि पूरे देश के लिए मिसाल है, कि किस तरह हम सकल जैन समाज के साथ मिलकर अच्छे से अच्छा आयोजन कर सकते हैं, यह संदेश देने के लिए श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के अध्यक्ष विकास धाडीवाल ने इस प्रतियोगिता को सकल जैन समाज के बच्चों के लिए आयोजित कराकर सकल समाज को एकजुटता का संदेश दिया। इस आयोजन की विशेषता यह रही कि उपस्थित बच्चों व उनके माता-पिताओं के साथ-साथ सभी प्रभारियों को हमारे बीच उपस्थित मोटिवेशनल स्पीकर एवं दंत चिकित्सक युवा साथी डॉ. राहुल चोपड़ा जोकि पूरे छत्तीसगढ़ में सरकार के साथ मिलकर तंबाकू नियंत्रण व रोकथाम अभियान से जुड़कर अपनी अहम भूमिका निभाते हैं, उनके द्वारा उपस्थित सभी को तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों को बताया गया, तथा बच्चों के साथ वार्तालाप करते हुए उन्होंने सभी बच्चों को एक संदेश दिया, कि हम इन सभी बुरी आदतों से दूर रहकर एक स्वच्छ एवं सुंदर समाज का निर्माण करने में सहयोगी बने।
इस पूरे आयोजन में श्री साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष जेठमल सांखला, वर्तमान मंत्री संतोष खटोर, सदस्य उमेदमल बैद, संघ के स्वाध्यायी भाई मूलचंद सेठिया, श्री साधुमार्गी महिला समिति की मंत्री श्रीमती मंजू सुराणा, श्री समता बहू मंडल की मंत्री श्रीमती कीर्ति जी सांखला, रायपुर पाठशाला प्रभारी श्रीमती श्वेता धाडीवाल, सदस्य श्रीमती ऋचा छाजेड़, श्रीमती सपना गादिया श्रीमती प्रिया रायसोनी श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के अध्यक्ष युवा विकास धाडीवाल, कोषाध्यक्ष युवा नीरज सांखला, सचिव युवा आदित्य पारख, सक्रिय सदस्य युवा अतुल कात्रेला, युवा मनीष बैद, युवा प्रिंस जैन, श्री तेरापंथ महासभा के सचिव युवा भाई वीरेंद्र डागा आदि सभी संघ समर्पित सदस्य उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में हमारे बीच फैशन व ज्वेलरी डिजाइनर, M.A. इन पेंटिंग बैचलर अॉफ फाइन आर्ट का कोर्स खैरागढ़ यूनिवर्सिटी से करने वाली श्रीमती निधि जैन व पेंटिंग व फाइन आर्ट का डिप्लोमा कोर्स कर चुकी कु. समीक्षा जैन उपस्थित थी जिन्होंने 10 से 16 वर्ष प्रथम ग्रुप व 17 से 25 वर्ष द्वितीय ग्रुप के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के प्रतियोगियों का निर्णय अपनी कला व सूझबूझ के साथ किया जिसमें प्रथम ग्रुप में समृद्धि जैन (प्रथम), युक्ति सेठी (द्वितीय), यश श्रीश्रीमाल (तृतीय) तथा द्वितीय ग्रुप में प्राप्ति सिंगी (प्रथम), याशिका जैन (द्वितीय), भावना गादिया (तृतीय) रही साथ ही प्रथम ग्रुप की माही जैन को विशेष पुरस्कार व सभी उपस्थित बच्चों को मोमेंटो सम्मान पत्र के रूप में दिया गया। इस पोस्टर मेकिंग कॉम्पिटिशन के प्रभारी आनंद बोथरा, अंकित बाफना, श्वेता धाडीवाल, कीर्ति सांखला थे।
यह सारी जानकारी समता युवा संघ के प्रचार-प्रसार मंत्री नवीन चौरडिया ने दी।