रायपुर - श्री विमलनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर ट्रस्ट के द्वारा आत्म वर्षावास 2023 हेतु चातुर्मास समिति का गठन किया गया है, जिसमे सर्वसम्मति से कमलचंद जी लोढा को अध्यक्ष बनाया गया। उल्लेखनीय है कि परमपूज्य श्वेत तिलकजी महाराज साहब आदि ठाणा 7 व साध्वी भगवन गुण दर्शिता श्रीजी आदि ठाणा 10 की निश्रा में भैरव सोसाइटी में चातुर्मास की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
चातुर्मास समिति का गठन विगत दिनों किया गया है। चातुर्मास समिति में पूर्वमंत्री श्री राजेश मूणत मुख्य संरक्षक हैं, कमल लोढा अध्यक्ष, गौतम सेठिया सचिव, धनराज बैद कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त राजेश सिंगी मुख्य सलाहकार, राजेश मुणोत खैरागढ़ सहसचिव, ज्ञानचंद बरडिया को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया हैl
29 जून को साधु भगवंत वास साध्वीजी भगवंतो का मंगल प्रवेश भैरव सोसाइटी में चातुर्मास हेतु होगा तथा 2 जुलाई से चातुर्मास प्रारंभ हो रहा है, इस अवसर पर अध्यक्ष कमलजी ने बताया की इस वर्ष चातुर्मास में सबसे आकर्षण उपधान तप होगा, जिसमें 48 दिनों की अवधि में श्रावक श्राविका भवन में ही रहकर विधि और विधान के माध्यम से साधु चरिया का पालन करेंगे, इस हेतु पूरे छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रांतों से भी श्रावक श्राविका उपदान हेतु आएंगे। अध्यक्ष कमलचंद जी ने बताया कि चातुर्मास के अवसर पर प्रत्येक रविवार को बच्चों के लिए शिविर रखा जाएगा साथ ही 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए सात दिवसीय आवासीय शिविर भी रखा जावेगा।
दिनांक 14 जुलाई से नवकार तप प्रारंभ होगा जो 68 दिनो तक चलेगा, जिसमें दिवसीय एकासना किया जावेगा। इसके अतिरिक्त श्रावक व श्राविकाओं के लिए दो दिवसीय तीन दिवसीय और पांच दिवसीय छोटे-छोटे शिविर भी रखे जाएंगे, जिससे वह धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति व ज्ञान को प्राप्त कर सकें। साध्वी जी भगवंत के द्वारा के लिए संस्कृत की पाठशाला ली जावेगी ताकि वह जैनधर्म के ग्रंथों को आसानी से समझ कर उनके साथ को समझ सके साथ ही प्रतिदिन जैन महाभारत के ऊपर भी प्रवचन दोपहर केj दिया जाएगा। साधु भगवंत के द्वारा प्रतिदिन 8:45 से एक घंटा का प्रवचन श्री हीर सूरी आराधना भवन में नियमित दिया जावेगा।