BREAKING

हम भी सुपर मॉडल सीजन 2 के जूनियर आइकॉन बने रुद्रांश।

Share:

राजनांदगांव - छत्तीसगढ़ राजनांदगांव के रुद्रांश जैन ने नागपुर में आयोजित हम भी सुपर मॉडल 2023 स्पर्धा में संस्कारधानी का परचम लहराया है, रुद्रांश ने हम भी सुपर मॉडल सीजन 2 के जूनियर कैटेगरी में मॉडलिंग के क्षेत्र में प्रथम स्थान बनाकर संस्कारधानी का नाम रोशन कर दिया है। बता दें कि ड्रीम स्टूडियो वेंचर्स की ओर से पूरे देश भर में जूनियर आइकॉन के लिए हम भी सुपर मॉडल सीजन 2 प्रतियोगिता का आयोजन किया था, इस आयोजन में राजनांदगांव शहर के रुद्रांश जैन ने हिस्सा लेते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ड्रीम स्टूडियो वेंचर्स पूरे देश भर से जूनियर मॉडल के लिए स्पर्धा का आयोजन किया जहां पर देश के अलग-अलग हिस्सों से जूनियर मॉडल बनने के लिए बच्चों ने हिस्सा लिया, इस आयोजन में शहर के होनहार बालक रुद्रांश पिता अजय कुमार जैन ने भी स्पर्धा में हिस्सा लेते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है, उनकी इस उपलब्धि को लेकर संस्कारधानी के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। https://youtube.com/shorts/wp70AxQxWfQ?feature=share मॉडलिंग में बनाना चाहते हैं कैरियर ड्रीम स्टूडियो वेंचर्स की ओर से आयोजित स्पर्धा को बॉलीवुड एक्टर वंदना सजनानी और डॉक्टर मिकी मेहता ने जजमेंट किया इस दौरान देश भर के जूनियर मॉडल की रैंप वाकिंग देखने के बाद अलग-अलग कैटेगरी में उनकी परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर हम भी सुपर मॉडल सीजन 2 के विजेता के रूप में रुद्रांश जैन का चयन किया है। सीजन टू के विजेता बनने के बाद रुद्रांश अब मॉडलिंग की दुनिया में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उन्होंने अपने परफॉर्मेंस सबका मन मोह लिया है वही संस्कारधानी का नाम भी पूरे देश भर में रोशन कर दिया है।

Share:

Popular News