पाली - राष्ट्रसंत ललितप्रभ महाराज, राष्ट्रसंत चंद्रप्रभ महाराज एवं डॉ शांतिप्रियसागर महाराज का 9 जून को पाली नगर में आगमन हो रहा है। उनका पाली में पांच दिवसीय प्रवास होगा। श्री जैन श्वेतांबर खरतर संघ, पाली के अध्यक्ष राज लुणिया ने बताया कि राष्ट्रसंतों के पाली में 9 से 13 जून तक अणुव्रत नगर मैदान में जीने की कला पर दिव्य सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। जहां प्रतिदिन प्रातः 8:45 से 10:30 बजे तक विशिष्ट प्रवचन होंगे। अपनी प्रभावी प्रवचन शैली के लिए पूरे देश भर में लोकप्रिय राष्ट्रसंत इन पंच दिवसीय प्रवचनों में जीवन निर्माण, व्यक्तित्व विकास , पारिवारिक प्रेम एवं धर्म अध्यात्म पर विशेष मार्गदर्शन देंगे। इससे पहले भी राष्ट्र संतों ने अणुव्रत मैदान में अपने प्रवचनों का आयोजन कर नगरवासियों को जीने की कला का पाठ पढ़ाया था। जिसमें सर्वधर्म सद्भाव का वातावरण बनाते हुए नगर के हजारों लोगों ने भाग लिया था। प्रवचन समारोह के आयोजन के लिए अणुव्रत नगर मैदान में विशाल पांडाल निर्माण किया जा रहा है जिसमें वृद्धजनों के बैठने के लिए कुर्सियों की भी विशेष व्यवस्था रहेगी। इस पंच दिवसीय प्रवचन समारोह को पाली नगर में विराजमान साध्वी श्री कल्पलता श्री महाराज अपनी पावन निश्रा प्रदान करेंगे। संघ उपाध्यक्ष मोतीलाल कटारिया, सचिव सुनील कटारिया एवं कोषाध्यक्ष जिनेंद्र गडावत के अनुसार राष्ट्रसंत 9 जून को सुबह 8 बजे मुनिसुव्रत स्वामी जैन मंदिर, तिलक नगर से शोभायात्रा के साथ अनुव्रत नगर मैदान में प्रवेश होगा, जहां वे 13 जून तक सुबह 8.45 से 10:30 बजे तक आम जनमानस को संबोधित करेंगे। देशभर में अपनी विशिष्ट प्रवचनों के लोकप्रिय राष्ट्रसंतों के प्रवचन से लाभान्वित होने के लिए श्री संघ के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रचंद बोहरा, ललित धारीवाल, नरेंद्र कुमार कांकलिया, संजय बलाई, जयकुमार जिंदाणी, जसराज गोलेछा, जितेंद्र बलई, अभय कटारिया, दीपक मेहता, ज्ञानचंद रेड, सुरेश लोढ़ा एवं शांतिनाथ जैन मंडल के सदस्यों ने संपूर्ण नगरवासियों को सत्संग समारोह में आमंत्रित किया है।