BREAKING

दिगम्बर जैन बड़े मंदिर मे 12 वे व 13 वे तीर्थंकरो का गर्भ एवं मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया गया, बच्चों के आर्ट एंड क्राफ्ट निःशुल्क शिविर का समापन 11जून को।

Share:

रायपुर - श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़े मंदिर पचांयत ट्रस्ट मालवीय रोड मे दिनांक दिनाँक - ०९/०६/२०२३ तिथि: आषाढ़ कृष्ण षष्ठी, वीर निर्वाण २५४९ दिन: शुक्रवार को श्री वासुपूज्य भगवान का गर्भ और श्री विमलनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस महामहोत्सव धूमधाम सें मनाया गया। इस अवसर पर आज इस अवसर पर सर्वप्रथम सुबह 8 बजे श्री जी का अभिषेक शांति धारा पूजन आरती की गयी। तत्पश्चात महाअर्घ श्रीफल निर्माण लाडू चढ़ाया गया। ट्रस्ट कमेटी के उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू एवं मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया की आज 12 वे तीर्थंकर श्री वासुपूज्य भगवान का गर्भकल्याणक दिवस एवं 13 वे तीर्थंकर श्री विमलनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस के रूप मे सम्पूर्ण भारत वर्ष मे दिगम्बर जैन संप्रदाय के लोग धूमधाम सें मनाते है, साथ ही दिगम्बर जैन महिला मण्डल की तरफ सें बच्चों के लिए निःशुल्क आर्ट एन्ड क्राफ्ट शिविर 5 जून सें 11 जून तक शुरू की गयी है, जिसमे मास्टर ट्रेनर बेबी जैन गणेशराम नगर की ओर सें गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान मे रखते हुई बच्चों को क्ले वर्क, लिप्पन आर्ट एम सील वर्क बॉटल आर्ट फ्रिज मैगनेट फोटो फ्रेम आर्ट आदि की क्लासेज निःशुल्क चलायी जा रही है। जिसमे समाज के बच्चे बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। श्री दिगम्बर जैन मंदिर मालवीय रोड के आचार्य विद्यासागर हाल मे यह शिविर 5 जून सें 11 जून तक निःशुल्क शुरू किया गया है। सूचनादाता प्रणीत जैन कार्यकारणी सदस्य एवं मीडिया प्रभारी श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट, मालवीय रोड, रायपुर, मो. 7000528297

Share:

Popular News