समता धाडीवाल भवन सदर में महत्तम महोत्सव 2024 के अंतर्गत कराई गई बच्चों के बीच "अब कर कमाल 2.0" का ग्रैंड फिनाले।
जय गुरु नाना जय गुरु राम
18 जून (रायपुर) - "महातम महोत्सव" के अंतर्गत अब कर कमाल 2.0 ग्रैंड फिनाले के अंतर्गत समता धाडीवाल ज्ञान भवन सदर बाजार रायपुर छत्तीसगढ़ में पाठशाला बच्चों के मध्य कराई गई "ट्रेजर हंट प्रतियोगिता" जिसमें पाठशाला के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन में बच्चों को धार्मिक प्रश्नों पत्रों के साथ-साथ हिंट देकर मुझे पहचानों मैं कौन, और कैटर पिवर दौड लगाकर अपने स्थान पर पहुंचकर पूछे गये प्रश्नों का जवाब देना, आबरा का डाबरा मुझे मिल गया, मेरा क्लु जैसै रोचक व मनोरंजक गेम भी खिलाएगा जिससे उनके ज्ञान का विकास हो। इस आयोजन का सभी बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ आनंद लिया।
इस आयोजन को सफल बनाने हेतु रायपुर संघ के जागरुक व संघ कार्यों में सदैव अपनी अहम भूमिका निभाने वाले महत्तम महोत्सव टीम की संस्कार पाठशाला जोनल प्रभारी श्रीमती श्वेता धाडीवाल, बहु मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रूपल सांखला, कोषाध्यक्ष श्रीमती कृति सुराणा, पाठशाला टीचर श्रीमती स्मिता बाफना, श्रीमती रिया काकरिया, श्रीमती सरिता सांखला, श्रीमती सुशीला छाजेड़, महत्तम महोत्सव कोर कमेटी के सुमित बोथरा, युवा संघ अध्यक्ष विकास धाडीवाल उपस्थित थे।
यह जानकारी विकास धाडीवाल ने दी।