रायपुर - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज्ञासाम्राज्य अध्यात्मसम्राट, दीक्षाधर्म के महानायक प.पू. आचार्य भगवंत श्रीमद्विजय योगतिलक सूरीश्वरजी महाराजा के सुशिष्य प.पू. श्री श्वेततिलक विजयजी आदि ठाणा 7 मुनियों के चातुर्मास का नगर प्रवेश कल मंगलवार 20 जुन को प्रातः 5.00 बजे होना है। साथ ही पु. सा. गुणदर्शिता श्रीजी मसा आदि थाणा 10 का नगर प्रवेश होना है। मुनिश्री का प्रवेश सुबह पुराना धमतरी रोड़ होते हुवे विवेकानंद जैन मंदिर में होगा, वहाँ की स्थिरता के बाद राजेंद्र नगर जैनमंदिर में प्रवेश होना है, ततपश्चात आम्रपाली मन्दिर में प्रवेश होना है। सभी मन्दिरो में स्थिरता में बाद 29 जून को साधु भगवंतों का श्री विमलनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट, भैरव सोसायटी, रायपुर में चातुर्मास के लिए प्रवेश होना है।