BREAKING

दिगम्बर जैन मंदिर कचना मे विराजें 20 वे तीर्थंकर 1008 भगवान मुनि सुव्रत नाथ।

Share:

रायपुर - श्री 108 आचार्य गुरुवरचर्या शिरोमणि श्री विद्यासागर महाराज की मंगल आशीर्वाद सें श्री 1008 भगवान मुनिसुव्रत नाथ दिगम्बर जैन नवनिर्मित मंदिर अमलतास कैंसल कचना, रायपुर मे बेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव का आयोजन 18 जून सें 21 जून तक किया जा रहा है।

मंदिर समिति के प्रमुख प्रदीप जैन (दैनिक विश्व परिवार ) एवं अजित जैन ने बताया की आज भव्य बेदी प्रतिष्ठा महा महोत्सव के तीसरे दिन 20 जून को सुबह 5.30 बजे श्री जी की अभिषेक शांतिधारा पूजन आरती की गयी, साथ ही आज यज्ञ मण्डल विधान एवं समोशरण विधान का आयोजन किया गया, तत्पश्चात श्री जी की स्थापना बेदी की शुद्धि दोपहर 4 बजे करके श्री मुलनायक भगवान मुनि सुव्रत नाथजी की प्रतिमा काले पाषाण सें निर्मित की जिसका वजन 700 किलोग्राम है, मन्त्रोंचार के साथ भक्तिमय माहौल मे विराजमान किया गया।

श्री 1008 मुनिसुब्रत नाथ भगवान का नवनिर्मित मंदिर जो की राजस्थान स्थित बंशी पहाड़ सें लाये गए गुलाबी पत्थरो से निर्मित हो रहा है, जिसकी आयु हजारों वर्षों की होती है, मंदिर के शिखर की उचाई भूतल सें 41 फुट है, बेदी प्रतिष्ठा एवं विधान आदि धर्मिक आयोजन के निर्देशन का कार्य बा. ब्र. अरुण भैया सानिध्य बा. ब्र. संजीव भैया विधानाचार्य बा. ब्र. अंकित भैया रायपुर के विद्वान सुनिल भैया, सौरभ भैया, ऋषभ भैया एवं अजित शास्त्री द्वारा संपन्न करवाया जा रहा है।

आज के आयोजन मे बड़ी संख्या मे दिगम्बर जैन समाज के सभी वर्ग के लोग पारम्परिक परिधान पुरुष वर्ग धोती दुप्पटे एवं महिलाये साड़ी मे उपस्थित थे। कल वेदी प्रतिष्ठा महा महोत्सव के अंतिम दिन दिनांक 21/6/23 को सुबह 6 बजे मुलनायक भगवान की अभिषेक शांति धारा पूजन आरती हवन पश्चात् शोभायात्रा का योजना किया है, कार्यक्रम पश्चात समाज के सभी लोगो के लिए वात्सल्य भोजन की व्यवस्था प्रतिदिन मंदिर समिति द्वारा रखी गयी है।

सूचनादाता प्रदीप जैन - अध्यक्ष अजित जैन - संरक्षक मोबाइल - 99815 12323

Share:

Popular News