रायपुर - बालाघाट जिले की सीमा पर गुरु भगवंतो का भव्यातिभव्य चातुर्मासिक के लिए 25 जून को सुबह 6.15 बजे मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर रजेगांव में आगमन हुआ। उनके साथ गुरु भगवंतो प. पू. श्री विनयकुशल मुनि मणिजी म.सा., प. पू. श्री नंदीबेण मुनि जी म.सा., दिव्य तपस्वी प.पू. श्री विरागमुनि जी म. सा. और प. पू. श्री भव्यमुनि जी म.सा. का भी प्रवेश हुआ। बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने पहुंचकर उनकी आगवानी की।
उग्र तपस्वी श्री विरागमुनिजी मसा का आज 162 वां अभिग्रहपूर्वक उपवास है, वे दिनचर्या में सिर्फ गरम पानी ही ले रहे है, अनाज व सभी द्रव्यों का 162 दिनों से उन्होंने त्याग किया हुआ है।
