BREAKING

हीरसूरी आराधना भवन में कल शाम भक्ति संध्या का आयोजन।

Share:

रायपुर - श्री विमलनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट द्वारा दिनांक 27 जून को संध्या 7:30 बजे से हीर सूरी भवन में भक्ति संध्या रखी गई है। उल्लेखनीय है कि 29 तारीख के साधुजी व साध्वीजी भगवन का चातुर्मास मांगलिक प्रवेश हो रहा है। उक्त प्रवेश के पूर्व भक्ति संध्या रखी गई है, जिसमें रायपुर की प्रतिष्ठित महिला मंडलों के साथ ही रायपुर के प्रतिष्ठित गायकों के द्वारा भी जैन भक्ति की प्रस्तुति की जावेगी। इसको लेकर भैरव सोसाइटी में भारी उत्साह है। चातुर्मास समिति के सचिव गोतम सेढिया ने बताया कि जो श्रावक श्राविका भक्ति के कार्यक्रम में आएंगे उनके लिए भी लकी ड्रॉ के माध्यम से आकर्षक पुरस्कारों की व्यवस्था चातुर्मास समिति के द्वारा की गई है। साथ ही जैन धर्म पर आधारित प्रश्न मंच का आयोजन भी भक्ति के दरमियान किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक निखिल सेठिया, मंजू कोठारी, ममता सुराना, सुनीता दुग्गड, सूरज झाबक है। उक्त जानकारी समिति के उपाध्यक्ष रवि दोसी के द्वारा दी गई है। समिति के अध्यक्ष कमल लोढा ने अधिक से अधिक संख्या में भक्ति का लाभ लेने अनुरोध किया हैl

Share:

Popular News