BREAKING

जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण - तेयुप, रायपुर

Share:

रायपुर दिनाँक 03/07/2023 - सोमवार को रायपुर तेरापंथ धर्मसंघ के सुश्रावक श्री प्रवीण, संस्कारक अनिल जी एवं नवीन जी दुगड़ के नवीन इलेक्ट्रीक टूव्हीलर शोरूम कलकत्ता ट्यूब सेंटर नामक संस्थान का प्रतिष्ठा (उद्घाटन) पूजन जैन संस्कार विधि से संपन्न कराने का सु-अवसर तेरापंथ युवक परिषद्, रायपुर को प्राप्त हुआ। संस्कारक श्री सूर्यप्रकाश बैद व श्री अर्पित गोखरू द्वारा संपूर्ण विधि मंत्रोचार द्वारा पारिवारिकजनों की गरिमामय उपस्थिति में संस्कार विधि संपादित कराते हुए पूजन कराया गया। तेयुप से गौरव दुगड़ ने जैन संस्कार विधि अपनाने हेतु दुगड़ परिवार के साथ ही उपस्थित जनों व संस्कार विधि संपन्न कराने हेतु संस्कारक महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्कार विधि में तेयुप अध्यक्ष निर्मल गांधी, वीरेंद्र डागा, सुमित जैन, अमित कात्रेला, जयंत भूरा, मुकेश समदड़िया की उपस्थिति रही।

Share:

Popular News