BREAKING

कर्नाटक में दिगंबर साधु की बर्बरता पूर्वक हत्या के संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

Share:

रायपुर - महावीर जन्मकल्याण महोत्सव समिति के अंतर्गत सकल श्रीजैन संघ जिसमे विवेक डागा, मनोज कोठारी, लोकेश चंद्रकांत जैन, प्रेमचंद जी लुणावत, तनय लुनिया, प्रवीण सिंघी आदि समाज के वरिष्ठ लोग उपस्थित थे ने आज कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे को राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया गया कि दुखी मन से आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं की कर्नाटक के बेलगाम जिले में एक जैन मुनि की हत्या कर दी गई है। आचार्य कुंथुसागर महाराज के शिष्य, मुनि कामकुमार नंदी महराज को निर्ममता से टुकड़ों में काट कर कहीं फेंक दिया गया है। यद्यपि मामले में 2 संदिग्ध आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। समस्त समाज को कंपित व दहला देने वाली इस घटना में दिवंगत जैन मुनि की मृतदेह (लाश) भी अब तक बरामद नहीं हुई है। ज्ञातव्य हो कि चातुर्मास 2023 के इन पावन पुनीत महीनों में जैन समाज की धरोहर तपस्वी जैन मुनि, साधु व साध्वी भगवंत की निश्रा में तप आराधना और साधना के विविध आयोजन जारी हैं। आपश्री से निवेदन और अपील है कि आपके एडमिनिस्ट्रेटिव परिक्षेत्र में समस्त जैन मुनि साधु साध्वी के निर्बाध चातुर्मास आराधना की सुरक्षा आदि व्यवस्था की शीघ्र समीक्षा करने का अनुरोध है। अहिंसा के प्रणेता तीर्थंकर महावीर के अनुगामी जैन समाज के ये आयोजन समस्त छत्तीसगढ़ एवं समुर्ण देश में हो रहे हैं, अतैव महामहिम राष्ट्रपति महोदया एवम् महामहिम राज्यपाल, छत्तीसगढ़ हेतु प्रेषित हमारा प्रार्थना पत्र स्वीकार कर अनुग्रहित करें।

Share:

Popular News