रायपुर - खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणि प्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर धर्म आराधना के साथ ही मानव सेवा जीवदया के कार्य किये जा रहे है।
श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर संकल्प लिया गया कि वर्षभर जीवदया के कार्य जारी रखा जावेगा। मूक पक्षियों के लिए उच्च क्वालिटी का 500 नग दाना फीडर जैन घरों को देने का लक्ष्य रखा गया है। कोचर ने आगे बताया कि सप्ताह में दो दिन घुमंतू पशुओं गायों सांडों को हरा चारा खिलाने जाएंगे । आज मंदिर जी में गुरुदेव के सम्मुख श्री सीमंधर महिला मंडल व ट्रस्ट मंडल ने दाना फीडर वितरण का शुभारंभ किया गया। तीर्थंकर परमात्मा के जन्म के पश्चात सर्वप्रथम इंद्राधिराज भगवान को मेरु पर्वत पर ले जाकर जन्म महोत्सव मनाते हैं, इसी प्रतिरूप में पर्युषण पर्व धर्म आराधना करते हुए प्रातः शुभ मुहूर्त में भगवान महावीर स्वामी का स्नात्र पूजन मेरु पर्वत सदृश्य तिगड़े पर अष्टप्रकारी पूजन सह किया गया। आज रात्रि सुप्रसिद्ध भजन गायक नवीन चोपड़ा की प्रभु भक्ति होगी, जिसके लाभार्थी तिलोकचंद शान्ति अशोक बरड़िया परिवार हैं। कल संवत्सरी पर्व के अवसर पर रात्रि प्रभु भक्ति श्री सीमंधर महिला मण्डल द्वारा प्रस्तुत की जावेगी।