BREAKING

टेट की अनिवार्यता पर सेवा सुरक्षा सहित विभिन्न मांगो को लेकर शिक्षक साझा मंच ने सौंपा ज्ञापन।

Share:

पंडरिया...आज दिनांक 22.08.2026 दिन शनिवार को सहायक शिक्षक/समग्र फेडरेशन के नेतृत्व में शिक्षक साझा मंच द्वारा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम तहसीलदार पंडरिया को 1.00 बजे शिक्षकों द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

शिक्षकों के प्रमुख मांगों में ...सेवारत शिक्षकों को अन्य राज्यों mp.up. तेलंगाना और असम राज्यों की भांति TET की अनिवार्यता पर सेवा सुरक्षा प्रदान करना, वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन।.... मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षको का वेतन विसंगति दूर करना, शिक्षक संवर्ग की नियक्ति तिथि से पूर्व सेवा गणना करते हुए क्रमोन्नत, पेंशन सहित समस्त लाभ प्रदान करना शामिल है।

ज्ञापन सौंपने वाले पंडरिया वाले में प्रमुख रूप से सुरेश सिंह ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष सहायक शिक्षक, समग्र फेडरेशन पंडरिया, उपाध्यक्ष रूपेन्द्र पटेल, राजेश पांडे अध्यक्ष शिक्षक संघ पंडरिया, विद्या चंद्राकर, अशोक वर्मा, बुद्धुराम बघेल, दिलीप सोनी, चैतराम सोरी सोरी, अमर चेल्से, बलराम नेताम, हमीदुल्ला खान, नरेश ठाकुर, संतोष कश्यप उपस्थित रहे।

Share:

Popular News