BREAKING

कवर्धा में पर्वाधिराज पर्युषण पर्व के 6 वे दिन उपासकदशांग सूत्र में वर्णित 10 श्रावक के आदर्श जीवन पर आधारित लघु नाटिका आयोजित की गई।

Share:

जैन इतिहास चंद्रिका महासाध्वी डा. विजय जी म.सा. आदि ठाणा 6 के सानिध्य में चातुर्मास गतिमान।

कवर्धा - जैन स्थानक भवन में विराजित जैन इतिहास चंद्रिका महासाध्वी डा. विजय जी म.सा. आदि ठाणा 6 के सानिध्य में पर्वाधिराज पर्युषण पर्व के 6 वे दिन उपासकदशांग सूत्र में वर्णित 10 श्रावक के  आदर्श जीवन पर आधारित लघु नाटिका  आयोजित की गई। इसमें भगवान महावीर, गणधर गौतम स्वामी, सुधर्मा स्वामी का अविस्मरणीय रोल क्रमशः प्रशांत बोथरा, डॉ. मयंक नाहटा, नयन बोथरा ने किया। संतोष कोचर, आयुष श्रीश्रीमाल, हर्ष  बाफना, सौरभ वैद्य, डा. अंकित जैन, महावीर खाटेर, प्रिंस बोथरा, अतुल देशलहरा, प्रमोद कोचर, दिनेश श्रीश्रीमाल ने दस श्रावक का तथा दक्षेस डोशी ने देव का  प्रशंसनीय अभिनय किया।

श्रुतवारिधी महासाध्वी प्रियदर्शना जी "प्रियदा" के कुशल निर्देशन में गेंदमल मोदी, सौ. रश्मि - संकेत बाफना, सौ. किरण - ललित नाहटा का उल्लेखनीय संयोजन रहा। उपकारी चारित्र आत्माओ के सानिध्य में किशोर, युवा, प्रौढ़ मे अधिकांश ने प्रथम बार ही सभामंच का सामना किया था, बावजूद इसके उनके किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा। 

         पर्युषण पर्व मे आराधको की  तपस्या का क्रम निरंतर जारी है। उपवास से ले कर तेला, पं चोला, अठाई, ग्यारह से उपर के पचक्खान महासतीजी की प्रेरणा से संपन्न हो रहे है। प्रार्थना, प्रवचन, क्लास, प्रतिकमण आदि में साधकों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया जा रहा है। रविवार 8 सितंबर को संवत्संरी पर्व की अराधना की जाएगी।

Share:

Popular News