BREAKING

सामूहिक महामंत्र नवकार जाप का 9वां आयोजन देवपुरी - कमल विहार जैन समाज व नवकार जाप ग्रुप के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित।

Share:

रायपुर - सकल जैन समाज में एक रूप में समानता के साथ सर्वमान्य महामंत्र नवकार का जाप देवपुरी - कमल विहार जैन समाज व नवकार जाप ग्रुप के द्वारा संयुक्त से आशीष जैन के निवास में आज दिनांक 08/09/2024 को आयोजित किया गया। 

सामूहिक नवकार जाप का आयोजन प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को जैन समाज के किसी भी एक घटक/श्रीसंघ/समिति के साथ संयुक्त रूप से नवकार जाप ग्रुप द्वारा किया जाता है। यह जाप उसी तारतम्य में 9वें क्रम का था। जैन समाज के सभी घटकों की उपस्थिति रही।


नवकार जाप के बाद तपस्वी श्री मनोज जी लोढ़ा, श्री देव डाकलिया, राशि डाकलिया का सम्मान किया गया। 

स्थानीय संघ से श्री जय संचेती व राजेंद्र पारख जी ने सकल जैन समाज का नवकार जाप में पधारने के लिऐ आभार व्यक्त किया।

आयोजन व्यवस्था में विशेष रूप से नवकार जाप ग्रुप के आशीष जैन, राजेन्द्र पारख, तपेश जैन, मनोज पारख, दीपक कवाड, जय संचेती, तन्मय जैन के साथ ही शंकर नगर श्रीसंघ की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

Share:

Popular News