BREAKING

उत्तम संयम धर्म दिवस सुगंध दशमी में भिलाई के सभी मंदिरों में भक्तों ने धूप खेवन क्रिया पूजन आरती के साथ की।

Share:

भिलाई - आज 10 लक्षण धर्म के उत्तम संयम धर्म दिवस के अवसर पर श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर 6 भिलाई में 1008 सुमति नाथ भगवान जी 1008 पार्श्वनाथ भगवान 1008 आदिनाथ भगवान 1008 श्री अभिनंदन नाथ भगवान जी समोसारण स्थल में जितेंद्र भगवान के मंगल अभिषेक और शांति धारा भक्तों ने किया जहां शांति धारा का अनेक भक्तों ने धर्म लाभ लिया।


परम पूज्य आचार्य 108 श्री विद्यासागर महाराज जी परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज जी के छाया चित्र के समक्ष मंगलदीप प्रज्वलित भक्तों ने किया।

आज उत्तम संयम धर्म दिवस पर देव शास्त्र गुरु की पूजन  भक्तों ने किया, आज दोपहर में हजारों की संख्या में भिलाई के . समस्त दिगंबर जैन  मंदिरों में जहां श्री पार्श्वनाथ  दिगंबर जैन मंदिर त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर 6, श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर वैशाली, श्री नेहरू नगर, पार्श्वनाथ धाम, श्री मल्लिनाथ दिगंबर जैन मंदिर रिसाली, श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर रूवा बांदा, श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ में भक्तों ने सुगंध दशमी व्रत के अवसर पर  धूप खेवन की क्रिया के साथ संयम धर्म के नियम का पालन किया।

प्रदीप जैन बाकलीवाल 

श्री पार्श्वनाथ  दिगंबर जैन महासभा प्रचार प्रसार प्रभारी

Share:

Popular News