BREAKING

भाजपा मंडल पंडरिया के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर पौधा रोपण एवम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया में फल वितरण किया गया।

Share:

पंडरिया - आज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 74 वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर भाजपा मण्डल पंडरिया एवम वन विभाग (पश्चिम) के द्वारा वन विभाग परिसर में दस पौधारोपण किया गया जिसमें पश्चिम वन विभाग के सारे कर्मचारी एवम अधिकारी गण उपस्थित रहे।


तत्पश्चात शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंडरिया में भाजपा मंडल पंडरिया के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा मरीजों को फल वितरण किया गया। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भाजपा पंडरिया मंडल सदस्यता प्रभारी एवम प्रदेश कार्य समिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा चंद्रकुमार सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अधिवक्ता नवल किशोर पांडेय, कुलदीप छाबड़ा, देवेन्द्र गुप्ता, भास्कर देवांगन, सांसद प्रतिनिधि रितेश सिंह ठाकुर, पार्षद अनुराग ठाकुर, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नरोतम साहू,।युवा मोर्चा के जिला मंत्री सुमित तिवारी, पवन कुंभकार, अनिल ठाकुर, बाबा तेज प्रकाश तिवारी, अपेंद्र चौबे, तामस्कर साहु, पुरन सिंह राजपूत, प्रदेश कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा प्रियेश शुक्ला सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर एवं स्टाप सहित उपस्थित थे।

Share:

Popular News