October 05, 2025


भारतीय जैन संघटना चौबे समता कॉलोनी शाखा ने "महावीर की रोटी संस्था" द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर निःशुल्क भोजन सेवा दी।

रायपुर - भारतीय जैन संघटना चौबे समता कॉलोनी शाखा द्वारा आज दिनांक 5 अक्टूबर 2025 को डी.के .एस. हॉस्पिटल चौक पर महावीर की रोटी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में संस्था द्वारा शुद्ध आहार शाकाहार विषय पर परिचय चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में लगभग 500 लोगों ने  भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जैन संगठना चौबे समता कॉलोनी द्वारा किया गया था। कार्यक्रम मे अध्यक्ष राजेंद्र पारख, सचिव प्रकाशचंद चोपड़ा ने शुद्ध आहार शाकाहार पर अपने विचार रखें, लोगों ने इसका स्वागत किया।


कार्यक्रम में संस्था के हंसराज जी कोठारी, देवानंद बरडिया, प्रकाश सांखला, प्रदीप जी सांखला, योगेंद्र भंडारी, रवि बाघमार, शरद शाह आदि उपस्थित थे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch