रायपुर - जैन धर्म के सभी पंथों और परंपराओं में एक मत एक रुपेण मान्य शाश्वत महामंत्र नवकार के जाप के २४वें क्रम का आयोजन नवकार जाप ग्रुप द्वारा जैन श्री संघ गुढिय़ारी के साथ संयुक्त रूप से श्री हनुमान मंदिर परिसर, गुढिय़ारी में दिनांक 14/12/2025, रविवार को प्रातः 9 से 9.48 बजे तक किया गया। जिसमें जैन समाज के विभिन्न घटकों के श्रावक-श्राविकाओं की आध्यात्मिक परिवेश में सराहनीय सहभागिता रही।

नवकार जाप ग्रुप द्वारा प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को नवकार महामंत्र के जाप का आयोजन किया जाता है, जिसके आयोजन के 2 वर्ष पूर्ण होने पर सभी ने आनंद की अनुभूति के साथ सराहना की। जाप आयोजन दिवस पर पौष वदी दशमी जैन धर्म के तेईसवें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के जन्मकल्याणक महोत्सव का विशेष योग भी प्राप्त हुआ जिसने जाप/अनुष्ठान के महत्व को और अधिक सार्थक बनाया।
गुढियारी युवा संघ के अध्यक्ष प्रभात चोपड़ा के स्वास्थ्य लाभ के लिए भी 1 नवकार मंत्र का जाप किया गया।
गुढियारी श्रीसंघ से कौशल गांधी जी ने उपस्थित साधर्मिको का अभिवादन किया, नवकार जाप ग्रुप से वीरेंद्र डागा ने संचालन किया। नवकार जाप ग्रुप द्वारा स्थानीय जैन श्री संघ व महिला समिति का बहुमान करते हुए जाप में सहभागी सभी के प्रति अनुमोदना व्यक्त करते हुए आगे भी इसी प्रकार के सहयोग हेतु निवेदन किया गया।
आज प्रमुख संघों से श्री यशवंत जैन, गौतमजी गोलछा, राजू बरडिया, प्रकाश चंद चोपड़ा उपस्थित रहे।
गुढियारी जैन श्रीसंघ से शैलेन्द्र दुग्गड़, विकास सेठिया, निलेश लूनिया, गौतम खाटेर, कौशल गांधी, अशोक सुराना, झांवर परिवार के साथ ही सकल जैन समाज उपस्थित रहा।
नवकार जाप ग्रुप से आशीष जैन, उम्मेद बैद, वीरेंद्र डागा, राजेंद्र पारख, दीपक कवाड, मनोज पारख, निकुंच सालेचा उपस्थित रहे।