नगपुरा तीर्थ - देशभर में सामाजिक सेवा, राष्ट्र हित और मानव कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में गणतंत्र दिवस पर समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन वाई-एस-एस इंडिया द्वारा किया जाता है। यह संस्था अखिल भारतीय स्तर पर निःस्वार्थ सेवाभावीयो को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित करती है।
गणतंत्र दिवस पर जस्टिस एन-के-जैन, आई पी एस अनिल जैन, ग्रुप कैप्टन आर-बी. त्रिपाठी, कैप्टन सुखराम यादव, आईपीएस हरेन्द्र सिंह, ले. कर्नल शीतलकृष्ण गायकवाड, आर्मी आफिसर मुकेशकुमार, सी. के. सक्सेना, बलवीर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार डा. अखिल बंसल, संस्थान अध्यक्ष कमल चौधरी के आतिथ्य में दुर्ग के दंत चिकित्सक डॉ. श्रेणिक नाहटा को अखिल भारतीय स्तर पर विभिन्न निःस्वार्थ सेवा के लिए "भारतरत्न सेवा सम्मान" से अलंकृत किया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ. श्रेणिक समाज के निर्धन जरुरत मंद लोगों की निःशुल्क उपचार करने के साथ साथ भारत के अनेको धर्मगुरुओं की सेवा में निरंतर समर्पित रहते हैं। इनको अनेकों संस्थाओ द्वारा पुरस्कृत किया गया है, जालंधर पद्धति से बिना निश्चेतना किए अल्प समय में दांत निकालने और उपचार करने में महारत हासिल है, मात्र 30सेकंड में दांत निकालने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। सम्मान प्राप्त होने पर दुर्ग के विभिन्न संस्थाओं, प्रतिष्ठित नागरिकों द्वारा बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया गया।