BREAKING

कवर्धा शहर को गौरवान्वित करने वाली साध्वी श्री रामाशा जी महाराज साहब की दीक्षा पर्याय को आज 2 वर्ष पूर्ण होने के अनुमोदनार्थ नवकार जाप का आयोजन।

Share:

कवर्धा - कवर्धा शहर को गौरवान्वित करने वाली साध्वी श्री रामाशा जी महाराज साहब की दीक्षा पर्याय को आज 2 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। 2 वर्ष पूर्व रामाशा जी म.सा. ने  बेगू राजस्थान में 9 जून को भागवती दीक्षा शास्त्रज्ञ व्यसन मुक्ति प्रणेता पू. आचार्य प्रवर 1008 श्री रामलाल जी महाराज साहब के मुखारविंद से अंगीकार की थी। वे विनय, सेवा, तपश्चर्या, संयम में दृढ़ता के गुणों को आत्मसात कर रामेश -राजेश शासन को दीपायमान  कर रही है।

उनके इस सुकृत्य के अनुमोदनार्थ सकल जैन श्री संघ के अध्यक्ष श्री नेमीचंद श्री श्रीमाल के नेतृत्व में मंगलवार 9 जून को प्रातः 8:00 बजे सामूहिक नवकार जाप जैन स्थानक भवन कवर्धा में आयोजित किया गया है, जिसमें अधिकाधिक भाग लेने की सभी से अपेक्षा की गई है।

Share:

Popular News