BREAKING

तेरापंथ युवक परिषद, रायपुर के वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर श्री आकाश बैद जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Share:

रायपुर - तेरापंथ युवक परिषद, रायपुर के वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर श्री आकाश बैद जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में तेरापंथ युवक परिषद, रायपुर सेवा, संस्कार, संगठन एवं आध्यात्मिक जागरण के नए आयाम स्थापित करेगी तथा युवाओं को एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी।

भगवान महावीर, गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी एवं सभी साधु संतों की असीम कृपा आप पर बनी रहे तथा आपका कार्यकाल परिषद के लिए गौरवशाली, सफल एवं प्रेरणादायी सिद्ध हो। पुनः इस शानदार विजय एवं अध्यक्ष पद पर निर्वाचन हेतु हार्दिक बधाई।

आपके सफल एवं स्वर्णिम कार्यकाल के लिए अनंत मंगलकामनाएँ। 

???? विशेष धन्यवाद ज्ञापन ????

तेरापंथ युवक परिषद्, रायपुर वर्ष पूर्व 2026-27 के चुनाव को सफलतापूर्वक एवं गरिमामय ढंग से संपन्न करवाने हेतु हम मुख्य चुनाव अधिकारी श्री कमल जी बैद एवं सह चुनाव अधिकारी श्री कौशल जी गांधी के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। आपने अपना अमूल्य समय एवं सेवाएँ प्रदान कर चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


साथ ही अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् से पधारे परिवेक्षक श्री गौतम जी जैन एवं श्री अभिषेक जी जैन का भी विशेष आभार, जिन्होंने उड़ीसा से पधारकर चुनाव प्रक्रिया का मार्गदर्शन किया तथा संपूर्ण निर्वाचन को सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपादित करवाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।

आप सभी के सहयोग, समर्पण एवं संगठन के प्रति निष्ठा के लिए तेरापंथ युवक परिषद्, रायपुर परिवार हृदय से आभारी है।

सादर आभार - तेरापंथ युवक परिषद्, रायपुर


Share:

Popular News