रायपुर - कवर्धा 21/07/26 - कवर्धा का जन मानस जिस घड़ी की अति उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा था वह सुनहरा पल गुरुवार 23 सितंबर को प्रातः 8:00 बजे साकार होने जा रहा है। आचार्य प्रवर 1008 पूज्य श्री रामलाल जी महाराज साहब की आज्ञानुवर्तनी विदुषी साध्वी पूज्य प्रथमा जी, साध्वी श्री छवि प्रज्ञा जी एवं साध्वी श्री रामामी जी महासती जी मसा ठाणा 3 का चातुर्मास 2026 हेतु मंगल प्रवेश जैन स्थानक भवन कवर्धा में होने जा रहा है। कबीरधाम के लिए यह फक्र की बात है कि यहां की माटी में पली, खेली संस्कार वान परिवार श्रीमती लीला देवी गुलाबचंद श्रीश्रीमाल की आत्मजा सुश्री छाया जो कि वर्तमान में रामेश शासन में साध्वीवर्या पू. छवि प्रज्ञा के नाम से जिन शासन को दीपायमान कर रही है, वे भी इस साध्वी दल में पधार रही है।