BREAKING

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिले मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन

Share:

गौ अनुसंधान कार्यों की सराहना, 'गाय एक अनुसंधान' पुस्तक की भेंट

रायपुर - मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गौशाला में किए जा रहे गौ अनुसंधान कार्यों की जानकारी दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने अनुसंधान से जुड़े प्रयासों की सराहना करते हुए इसे उपयोगी पहल बताया। मुलाकात के दौरान डॉ. अखिल जैन ने डॉ. रमन सिंह को 'गाय एक अनुसंधान' पुस्तक भेंट की। पुस्तक का अवलोकन करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने इसे उपयोगी बताया। इस अवसर पर वैदिक गोबर से निर्मित माला पहनाकर उनका स्वागत भी किया गया।

Share:

Popular News