BREAKING

देउ बाई जी गोधा (उम्र 92 वर्ष) के निधन के पश्चात उनके परिवार ने नेत्रदान कर समाज के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

Share:

रायपुर - मोतीबाग चौक, रायपुर निवासी एवं नवदृष्टि फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य सपन जैन (वर्धमान साड़ी) की दादी देउ बाई जी गोधा (उम्र 92 वर्ष) के निधन के पश्चात उनके परिवार ने नेत्रदान कर समाज के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। परिवार की सहमति से देउ बाई जी गोधा के नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न हुई।

देउ बाई जी गोधा के निधन के पश्चात उनके पारिवारिक सदस्यों प्रकाशचंद, संजय, विनय (मोनू), सपन, सम्यक, भव्य, विजय, अतुल, राकेश, राजेश, मनीष एवं रूपेश की सहमति से नेत्रदान संपन्न कराया गया। अरबिंदो नेत्रालय की टीम के डॉ. राधा, निराला, शशांक शर्मा एवं भूपेश वर्मा ने कॉर्निया का संग्रहण किया।


इस अवसर पर नवदृष्टि फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य सपन जैन ने कहा कि, “हम लगातार नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से लोगों को नेत्रदान, देहदान एवं त्वचादान के लिए जागरूक करते हैं। ऐसे में अपने ही परिवार के सदस्य का नेत्रदान करवाना हमारा नैतिक कर्तव्य बन जाता है। आज दादीजी के नेत्रदान के माध्यम से हमने अपनी संस्था के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है।

नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया ने कहा कि संस्था की ओर से रायपुर में पूर्व में भी नेत्रदान करवाए जा चुके हैं। संस्था के निरंतर प्रयासों से धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में लोगों को नेत्रदान सहित अन्य अंगदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ने से अधिक से अधिक लोग इस पुनीत कार्य के लिए आगे आएंगे।

परिवार की ओर से प्रकाश चंद, संजय एवं विनय (मोनू) ने कहा कि मां के निधन से पूरा परिवार शोकमग्न है, लेकिन उनके नेत्रदान से परिवार को संतुष्टि मिली है और उन्हें अपनी माताजी पर गर्व है। उनके नेत्र किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी ला सकेंगे, यह भाव परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान कर रहा है।

नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, रितेश जैन, राजेश पारख, जितेंद्र हासवानी, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, पीयूष मालवीय, दीपक बंसल, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, जितेंद्र कारिया, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक, विनोद जैन एवं राकेश जैन ने देउ बाई जी गोधा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा गोधा परिवार द्वारा किए गए इस पुनीत एवं अनुकरणीय कार्य के लिए साधुवाद दिया।

Share:

Popular News