रायपुर - जेसीआई सीनेट बोर्ड डिरेक्टर एवं मंडल 9 मार्गदर्शक राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में जेसीआई सुपर चैप्टर ऑफ रायपुर के 10 अध्याय अध्यक्ष एवं मंडल 9 के पदाधिकारियों ने नववर्ष की बधाई देते हुए राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके से सौजन्य भेंट की एवं उन्हें जेसिस की पिन, शॉल, स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
सर्वप्रथम अमिताभ दुबे द्वारा सभी पदाधिकारियों का परिचय राज्यपाल मैडम से करवाया गया, मंडल अध्यक्ष आकाश सुंदरानी एवं अमितेश पाठक के जेसीस किट, लीना वाढेर एवं आंचल पंजवानी ने शाल एवं पिन पहनाकर, राजेश अग्रवाल द्वारा स्मृतिचिन्ह प्रदानकर राज्यपाल मैडम का सम्मान किया। अध्यक्ष विक्रम गिरडकर, पिंकी राजपूत, शिखा गोलछा, अंकित चौधरी, विपिन अग्रवाल, राशि कौर, मोनू जैन, अंकित जैन, इशानी तोटवानी, कृति अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ से मैडम का सम्मान किया। इस इस भेंटवार्ता में मंडल उपाध्यक्ष पलाश जैन, वेंकट राओ, योगेश्वर साहू, श्रीकांत पारख एवं स्पर्श लखीना मौजूद थे।
राजेश अग्रवाल ने जेसिस की जानकारी देते हुए बताया कि जेसीआई में वर्तमान में विश्व के 125 देशों में कार्यरत है। भारत में 25 मंडल के अध्याय अध्याय से लगभग 60000 युवा इसमें जुड़कर 1600 अध्याय के अध्यक्षों से व्यक्तिगत विकास एवं लीडरशिप के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। राज्य बनने के बाद से प्रतिवर्ष राज्यपाल से सौजन्य भेंटकर राष्ट्रीय राज्यपाल से मार्गदर्शन लेकर मंडलों के पदाधिकारी कार्य करते आ रहे हैं, एवं राज्यपाल ने इस अवसर पर जेसीआई के कार्यों की सराहना की एवं मार्गदर्शन देते हुए कहा कि युवाओं को जागृत करना उन्हें सही मारदर्शन देना होगा एवं मंडल 9 के अध्यक्ष आकाश सुंदरानी को शॉल पहनाकर सम्मानित भी किया।