BREAKING

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की CSR पहल के सहयोग से विचक्षण जैन विद्यापीठ में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन।

Share:

रायपुर - कुम्हारी स्थित विचक्षण जैन विद्यापीठ में 25 सितंबर 2026 को डिजिटल शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में नवीन कंप्यूटर लैब का उ‌द्घाटन किया गया।

उ‌द्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रवीण कुमार सकलेचा, GM (HR-CSR), MPSO की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता कर आधुनिक तकनीकी शिक्षा की दिशा में इस नई सुविधा का स्वागत किया।


उ‌द्घाटन समारोह में विचक्षण जैन वि‌द्यापीठ के प्रबंधन मंडल के सम्माननीय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति भी रही, जिनमें श्री राजेशजी गिडिया (अध्यक्ष), श्री राजेशजी सावनसुखा (पूर्व अध्यक्ष), श्री सुनीलजी गोलछा (कोषाध्यक्ष), C.A. पी.सी. मालू जी, श्री अनिलजी लोढ़ा (उपाध्यक्ष), श्री सुरेशजी कांकरिया, श्री संपतजी झाबक, श्री ऋषभजी जैन तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री ए.पी. सिंह जी उपस्थित रहे।

यह कंप्यूटर लैब इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) की Corporate Social Responsibility (CSR) पहल के अंतर्गत प्राप्त सहयोग से स्थापित की गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल साक्षरता तथा तकनीक-आधारित शैक्षणिक गतिविधियों के लिए बेहतर एवं व्यावहारिक अवसर उपलब्ध कराना है।

विचक्षण जैन वि‌द्यापीठ, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति सहयोग एवं विद्यार्थियों के लिए डिजिटल सीखने का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने हेतु इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है। विद्यालय समारोह को गरिमामय बनाने के लिए उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, शिक्षकगण, स्टाफ एवं विद्यार्थियों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त करता है।

विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा उन्हें तकनीक-सक्षम भविष्य के लिए तैयार करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Share:

Popular News