दुर्ग - राजनांदगांव निवासी आशादेवी पारख ने अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया, रितेश जैन, मनीष साहिता, फनेन्द्र जैन, शैलेश गणात्रा, तरुण आढ़तिया को सौंपी।
पारख परिवार के सदस्य प्रवीण पारख, ज्योति, विधि, काँची, प्रफुल्ल पारख, प्रमोद पारख, विनोद पारख उपस्थित रहे व् देहदान हेतु सहमति दी। आशादेवी पारख ने कहा लगातार चल रहे जागरूकता अभियान से प्रेरित हो उन्होंने अपने देहदान करने का निर्णय लिया ताकि उनके जाने के बाद उनका शरीर समाज के काम आ सके।
मनीष साहिता ने कहा पारख परिवार राजनांदगाव का प्रतिष्ठित परिवार है, व् आशा देवी पारख के देहदान की घोषणा से समाज में सकारात्मक सन्देश जाएगा व् लोग देहदान हेतु प्रेरित होंगे।
शैलेश गणात्रा ने देहदान की प्रक्रीया की विस्तृत जानकारी देहदान करने वालों को दी व् उनकी शंकाओं को दूर किया।
तरुण आढ़तिया ने कहा यदि कोई देहदान व् नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है, तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9301776761/7000524447 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से फणेंद्र जैन, मनीष साहिता, शैलेश गणात्रा, तरुण आडतीया, सिद्धि मिरानी, दिव्या नगदीया, अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पियूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभुदयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सूरज साहू, संतोष राजपुरोहित, चेतन जैन, दीपक बंसल, जितेंद्र कारिया, अभिजीत पारख, सपन जैन, मोहित अग्रवाल
ने आशादेवी पारख के देहदान के निर्णय की सराहना की व् पारख परिवार को साधुवाद दिया।