पंडरिया - मानसमंच से प्रयाण समय में मंत्रशक्ति, श्लोकभक्ति के माध्यम से सम्पूर्ण वातावरण को परिशोधित करते हुए महाराजजी के साथ आज के स्व्च्छता ब्रांड एम्बेसडर आचार्य ओ पी गुप्ता, शिक्षक प्रदीप बाटवे और शिक्षिका राधिका अहिरवार के नेतृत्व में महामाया सेवा समिति के बेहतरीन जनसेवक सदस्यों ने श्रीराम चरित मानस मंच के सदस्यों के साथ मिलकर गोपिबन्दपारा शिव मंदिर परिषर तथा मानस प्रवचन मंच परिषर की साफ सफाई करते हुए स्व्च्छता अभियान का 84 वा चरण सम्पूर्ण किया।
https://youtube.com/watch?v=eAUQH7fRZFQ&feature=share
शतकीय चरण की ओर बढ़ते हुए आज के इस भक्ति भाव से परिपूर्ण सफाई अभियान में समिति अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि संजय सोनी के साथ सचिव अभिषेक शर्मा, पार्षद अनुराग सिंह ठाकुर, किसान मोर्चा महामन्त्री चिंटू ठाकुर, जीवन देवांगन, गोविंद निर्मलकर, रिंकू हलवाई, सूरज दुबे, अंकित ठाकुर, बुध्देश रॉय, देवा चटर्जी, जुलु अथर्व सोनी, पवन कुम्भकार और मानस समिति सदस्य संजय पाटकर रिंकू यादव, अशोक देवांगन, मिथलेश यादव, बूटियां सारथी के साथ नगर पंचायत कमांडोदस्ता तथा सदैव समिति से जुड़कर कार्य करने वाले निश्वार्थ कार्यकर्ता और वार्डवासी सम्मलित हुए सभी ने नगरहित के इस प्रयास की सराहना कर नगरवासियों को इस पुनीत अभियान से जुड़ने का आग्रह किया।
