पंडरिया - जनजागृति की अभिलाषा लिए जनमानस में स्व्च्छता का अलख जगाते हुए आज के स्व्च्छता ब्रांड एम्बेसडर "पर्यावरण संरक्षण समिति" के प्रमुख मोहन राजपूत (शिक्षक) हमीद खान शिक्षक, पार्षद अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पंडरिया नगर के निश्वार्थ और बेहतरीन लोगो के साथ महामाया सेवा समिति ने नया बस स्टैंड परिषर पंडरिया में साफ सफाई अभियान चलाकर 87 सफ्ताह सम्पूर्ण किया।
https://youtube.com/watch?v=wNuyHwYXYSE&feature=share
शतक की ओर बढ़ते हुए इस जनप्रिय अभियान में स्वास्थय सुंदरता और स्व्च्छता को प्राथमिकता देते हुए नगर के इस पुनीत तथा परहित से परिपूर्ण आयोजन में प्रमुख रूप से समिति अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि संजय सोनी के साथ समिति सचिव पंडित अभिषेक शर्मा, समिति प्रबंधक मनेंद्र शांडिल्य, व्यवस्थापक बुध्देश राय, देवा चटर्जी, सक्रिय गोविंद निर्मलकर, पूर्व पार्षद विजय बर्मन, गर्ल्स ग्रुप से राधिका अहिरवार नगर पंचायत कमांडो दस्ता तथा आसपास के लोग सद्भावना पूर्वक सम्मिलत हुए।
दृढ़ निश्चयी, क्रमिक और निरंतर जनहित में चलते इस अभियान से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी पंडरिया मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू ने कार्य सहयोग प्रदानकर हर सम्भव मदद और सहयोग का भरोषा दिया, साथ ही स्व्च्छता का अलख जगाने हेतु सभी प्रबुद्धजनों को इस आयोजन में जुड़ने का आग्रह किया।