BREAKING

बेजुबां सेवास्थल तोड़ना अनुचित, रोज दर्द से तड़फ रहे मुक पशु - सुमित तिवारी

Share:

पंडरिया - बेज़ूबा सेवा समिति जो पंडरिया के साथ जिले भर में निरंतर अपनी सेवा का मिशाल देते आए है, जिसमे हजारों घायल बेज़ूबान जीवों को इलाज कर ठीक किया जाता रहा है। तीन वर्षो से एक स्थान में सेवा कार्य संचालित था, जहा मूक जीव को रखना व उपचार करने का अच्छा स्थान था। https://youtube.com/watch?v=BoR8hWbPjwI&feature=share अचानक नगर पंचायत पंडरिया द्वारा दबाव पूर्व कार्यवाही कहते हुए द्वेषपूर्ण दृष्टि से स्थान खाली किया गया, बेजुबान जीव को निकाला गया और अगले ही दिन बर्बरतापूर्वक तोड़ दिया गया, बेजुबान समिति के सदस्यों ने स्थान को बहुत सोच कर रखा था, वहा सेवा करने में आसानी होती थीं, फिर भी बिना स्थान दिए बिना सहयोग किए खाली करा दिया गया। https://youtube.com/watch?v=xe4mIZ0mIXA&feature=share इस स्थान और सेवा की तारीफ ममता चंद्राकार विधायक, सांसद संतोष पाण्डेय, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष रामसुन्दर दास महंत व साथ पंडरिया शहर के ज्यादातर समाजिक संगठनों ने सहयोग किया व सेवा स्थल पहुंचे थे, किंतु पिछले दिन बर्बरता से तोड़ने के बाद उचित व्यवस्था न कराने के कारण रोज घायल बेजुबान या सड़क पर दम तोड रहे है, या उचित उपचार नहीं हो पा रहा है, इसकी मांग व शिकायत अनुविभागीय अधिकार, जिला कलेक्टर सभी तक की जा चुकी है, बेजुबां समिति के प्रमुख सुमित तिवारी का कहना है कि स्कूल की भूमि को गलत जानकारी देते हुए पार्षद संजू तिवारी व सीएमओ द्वारा गुमराह करके तोड़ा गया है। बेजुबान सेवा समिति आने वाले समय में उस जगह पर कार्यवाही न करने व हमे उसे सेवा हेतु नही दिए जाने पर आंदोलन व प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी।  

Share:

Popular News