पंडरिया - बेजुबान सेवा समिति की महिला व कन्या इकाई जिसका नाम शक्ति है, यह बेजुबां सेवा समिति की गर्ल्स टीम है, जो हर परिस्थिति में बिना समय देखे सेवा कार्य करती है। यह टीम पूर्व में अनाथ बुजुर्ग महिला की अस्पताल में रह कर इलाज करवाने में मदद की थी।
https://youtu.be/MAgKUGN8tpY
समिति की सदस्य उस मोहल्ले व आस पास में निवासरत है, और किसी भी समय लड़के कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति में खाना देना सफाई करना आदि काम को स्वयं करती है। सभी लोगो की एक साथ सहमति है, कि सेवा स्थल को तोड़ा गया है, इसे वापस करना चाहिए, सेवा स्थल को तोड़ने का कार्य अत्यंत निंदनीय है,सेवा स्थल वापस नहीं करने पर पूरी कन्या शक्ति टीम द्वारा भूख हड़ताल किया जाएगा, शक्ति टीम की ओमेश्वरी बर्मन, काजल सोनी, पीहू मानिकपुरी, शिवानी गुप्ता, लता हलवाई, प्रीति मिश्रा उपस्थित रही।