BREAKING

कांग्रेस महाअधिवेशन पर 85 दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ, श्रवण यन्त्र, जयपुर पैर एवं वैशाखी का वितरण।

Share:

रायपुर - कांग्रेस राष्ट्रीय महाअधिवेशन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दिव्यांग शिविर में 85 दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ, श्रवण यन्त्र, जयपुर पैर एवं वैशाखी का वितरण किया जावेगा।

प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय महाअधिवेशन के अवसर पर प्रकोष्ठ द्वारा वर्षभर में 1100 दिव्यांगों को लाभान्वित करने का संकल्प लिया गया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 85 वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन की यादों को अक्षुण रखने प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ वर्षभर में 1100 दिव्यांगों को लाभान्वित करेगा। कोचर व चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस महाअधिवेशन दिव्यांग शिविर में आज प्रथम दिन 24 श्रवण यन्त्र, 8 कैलिपर्स, 4 कृत्रिम हाथ का वितरण किया गया। कांग्रेस प्रकोष्ठ द्वारा शिविर में कु. मोना शर्मा की जांच की गई जिन्हें बचपन से सुनाई नही देता है, कु. मोना को श्रवण यन्त्र दिया गया। जिसे लगाकर भावविह्वल हो गई।

महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि बुजुर्गों में कम सुनाई देने की समस्या ज्यादा है । जीवन भर सुनने के बाद उम्रदराज होने पर नही सुनाई देने से जीवन नीरस हो जाता है, बुजुर्गों को कान की मशीन देकर कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ उनमें जीवन जीने की नई उमंग भर देता है। कांग्रेस महाअधिवेशन पर कटे फ़टे होंठ के परीक्षण व ऑपरेशन शिविर में कल 38 आदिवासी बच्चों के ऑपरेशन किये गए थे उनकी आज छुट्टी कर दी गई। आज कालड़ा बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी सेन्टर, चौबे कॉलोनी में 18 आदिवासी बच्चों का परीक्षण व ऑपरेशन डॉ सुनील कालड़ा द्वारा किया गया। शिविर में आज अवंती कश्यप, युक्ता, रघुवीर, तरुण, ईशान, अभिषेक, अरमान, श्रेवान्स, मेघराज का ऑपरेशन डॉ. सुनील कालड़ा द्वारा किया गया। कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित शिविर में महेन्द्र कोचर, विजय चोपड़ा, महावीर मालू, वीरू डागा, गुलाब दस्सानी, मुकेश शाह, विजय भट्टाचार्य, प्रकाश पुजारा, गौरव कोचर ने सक्रिय सहभागिता प्रदान की।

Share:

Popular News