BREAKING

महामाया सेवा समिति द्वारा स्वच्छता अभियान का 88वाँ चरण गांधी चौक में सम्पूर्ण।

Share:

पंडरिया - नगर में महामाया सेवा समिति के उत्साही यंग बिग्रेड ने स्वच्छता के लिए आज गांधी प्रतिमा परिसर की बेतरतीब अनियमित कचरे की साफ सफाई कर 88 वा चरण सम्पन्न किया। https://youtu.be/Sp7TCERtIA4 स्वच्छता अनुक्रम की निरंतरता के साथ आज के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर श्री मोती शुक्ला के साथ इस जनप्रिय, सफल और पुनीत अभियान में समिति अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि संजय सोनी, सचिव अभिषेक शर्मा, प्रबन्धक मनेंद्र शांडिल्य, जीवन देवांगन, पार्षद अनुराग सिंह ठाकुर, पिछड़ा प्रकोष्ठ के मालिक पवन कुम्भकार, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री अनिल सिंह, चिंटू ठाकुर, व्यवस्थापक बुध्देश रॉय, देवा चटर्जी, पूर्व पार्षद विजय बर्मन, महामाया चौक के रिंकू हलवाई, सूरज दुबे, गोविंद निर्मलकर, स्वच्छता गर्ल्स टीम से राधिका अहिरवार, आरती, ज्योति, नेहा, साक्षी और नगर पंचायत कमांडो दस्ता तथा नगर के संकल्पित प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। गर्ल्स टीम के साथ सभी सदस्यों ने इस निःस्वार्थ कार्य को अपनी जन्मभूमि के लिए समर्पित किया।

Share:

Popular News