BREAKING

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वर्णा लेडीज ग्रुप द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस व होली मिलन पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Share:

पंडरिया - नगर में विगत दो वर्षो से नगर की सभ्रान्त महिलाओ क़ो जोड़कर महिलाओ का एक ग्रुप स्वर्णा लेडीज़ ग्रुप बनाया गया है, जो कि समय समय पर महिलाओ से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओ में जाग्रति पैदा करने का कार्य कर रही हैं। इन समिति में नगर के सभ्रान्त परिवारों की महिलाए हैं। जिनमे से कुछ सरकारी नौकरियों में कुछ राजनीति से जुड़ी हुई तथा कुछ घरेलु महिलाए हैं,।जो कि अपने पारिवारिक जवाबदारियो का निर्वहन भी कर रही हैं, तथा सामाजिक उत्तरदायित्व क़ो भी निभा रही हैं। विगत दिनों स्वर्णा लेडीज ग्रुप पंडरिया के।द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन का कार्यक्रम स्थानीय सुयश प्लाजा के प्रांगण में संपन्न हुआ। जिसमे नगर की प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राजीन गायकवाड़ की विशेष उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में नगर में विगत 35 वर्षो से स्वास्थ्य के क्षेत्र में नर्स के रूप में सेवा दें रही और पंडरिया में ही रिटायर हुई तथा मूलतः पश्चिम बंगाल की रहने वाली माया सरकार सिस्टर का सम्मान किया गया। इसके साथ ही पूर्णिमा यादव जो की नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के रूप में अपनी सेवाए दें रही है, उसका भी साल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सभी महिलाओ ने गेंदे और गुलाब के फूलो के साथ होली खेली जिसमे जीवंत राधा और कृष्ण का किरदार भी बनाया गया था। महिलाओ में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए ग्रुप की सभी महिलाओ क़ो माइक में बोलना अनिवार्य किया गया था, जिसको की सभी महिलाओ ने बखूबी निभाया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उमा पाठक, पार्षद ममता शर्मा, मीनू छाबड़ा, स्मृति श्रीवास्तव, स्मृति द्विवेदी, सतनाम छाबड़ा, ऋचा छाबड़ा, पिंकी दुवा, रजनी दुवा, रश्मि श्रीवास्तव, छाया ठाकुर, निम्मी ठाकुर, अंजलि शर्मा, अनिता शर्मा, नीतू भठ, स्वीना छाबड़ा, रिंकी सहित स्वर्णा लेडीज ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित होकर उत्साह पूर्वक इस समारोह का आनंद लिए।

Share:

Popular News