पंडरिया - 150 साल पुराने नगर के ऐतिहासिक भाड़ी मन्दिर परिषर और निर्माणाधीन सर्वसमाज सामुदायिक भवन वार्ड 15 परिषर की साफ सफाई कर आज के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर आरती कुर्रे और ज्योति कुर्रे के नेतृत्व में महामाया सेवा समिति ने स्वच्छता अभियान का 91 वे चरण सम्पूर्ण किया।
इस पुनीत और पवित्र अभियान में समिति अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि संजय सोनी के साथ प्रमुख रूप से सचिव अभिषेक शर्मा, प्रबन्धक मनेंद्र शांडिल्य, पार्षद अनुराग सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद विजय बर्मन, पूर्व पार्षद पवन कुम्भकार, रिंकू हलवाई, सूरज दुबे, किसान मोर्चा महामंत्री चिंटू अनिल ठाकुर, मन्दिर पुजारी अरविन्द्र चौबे, व्यवस्थापक बुध्देश रॉय, देवा चटर्जी, नगर पंचायत कमांडो दस्ता तथा आसपास के लोग मौजूद रहे।