रायपुर - मां काली जनकल्याण समिति डब्लू आर एस कॉलोनी काली मंदिर के सोमेन चटर्जी ने जानकारी दी कि मंदिर परिषद में एक दिवसीय हृदय रोग विशेषज्ञ निशुल्क जांच शिविर रखा गया था। जिसमें लगभग 128 मरीजों ने अपनी शारीरिक जांच करवाई रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ चंदन कुमार दास अपने साथियों के साथ सेवाएं दी आज के शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, सामान्य मेडिसिन, विशेष करके ह्रदय रोग की जांच की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से संजय आचार्य, रिंटू दास, शांतनु पाल, देवनाथ, सोमेन मुखर्जी, संजय सिंह आदियो ने अपनी सेवाएं दी ।