खैरागढ़ - पुलिस विभाग ने महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाये जा रहे 14 गायों को छुड़ाया और देखरेख के लिये मनोहर गौशाला के सुपुर्द किया। https://youtu.be/Xi_NFwArwqg मनोहर गौशाला के संचालक श्री पदम डाकलिया ने बताया कि देव गुरु धर्म की कृपा से आज मनोहर गौशाला खैरागढ़ में 14 गौवंश महाराष्ट्र बॉर्डर से कसाई खाने जा रहें थे, जिसे पुलिस प्रशासन की मदद से जब्त कर अपराधी को हिरासत में लिया गया एवम गऊ माता को बहुत ही कमजोर अवस्था में जो थे, उन्हें सुरक्षित गौशाला में पहुंचाया गया, जहा कुछ चोटिल गौवंश का उपचार जारी है, काफी दिनो से भूखी प्यासी गाय माता को जब पानी पिलाया गया, तो बाल्टी भर पानी तुरंत पी लिए, उसे देख मेरा मन एकदम सहम गया, गऊ माता को जिरावला पार्श्वनाथ परमात्मा के दर्शन करवाकर गुड खिलाकर गौशाला में प्रवेश किया गया।