BREAKING

चौरडिया परिवार द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर में आज 1अप्रैल को, सुरपा में उमड़ी मरीजों की भीड़, लगभग 600 मरीजों का हुआ इलाज।

Share:

                हरख जैन पप्पू की रिपोर्ट

भखारा - महावीर इंटर कॉन्टिनेंटल धमतरी द्वारा महावीर जन्मकल्याणक जयंती पर स्वर्गीय श्री सम्पतलाल जी चोरडिया की स्मृति में उनके परिवारजनों के सौजन्य से पाटन विकासखंड के ग्राम सुरपा (रानीतराई, बेल्हारी) में एक दिवसीय विशाल नेत्रशिविर परीक्षण में नेत्र से संबंधित समस्त प्रकार की जांच विशेषज्ञ डॉक्टर एवम अन्य सहयोगियों के साथआधुनिक मशीन एवं आधुनिक तकनीक के साथ जांच, ऑपरेशन, चश्मा एवं दवाइयां निःशुल्क वितरण एवं मरीजों की जांच आधुनिक मशीनों से किया गया। स्वर्गीय श्री संपतलाल चौरडिया जी के परिवार सदस्य प्रमोद चोरडिया, विनोद चोरडिया, सूरपा निवासी के घर के पास शिविर लगा। जिसमे संस्था के ज्ञानचंद लुनावत अध्यक्ष, सूर्या लुंकड़ अध्यक्षा महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सहित अन्य पदाधिकारियों ने शिविर के सफल आयोजन में सहभागिता दी। शिविर में अंचल के सैकड़ों मरीजों सहित लोकेश कावड़िया रायपुर, गौतमचंद चौरडिया बटरेल, हस्तीमल जैन, भाजपा नेता धनराज साहू, संतोष जैन, सुरेश बाफना गुण्डरदेही, महेंद्र बोथरा रायपुर, संकेश्वर चोपड़ा रायपुर, सरोज साहू सरपंच प्रतिनिधि सुरपा, देवानंद देवांगन, रूपचंद देवांगन, किशोर यादव, डेमन कौशिक, सुरेश बंछोर पूर्व जनपद सदस्य, चिकित्सकगण डॉ अजय नायक जिला चिकित्सालय दुर्ग, डॉ हिमांशु कौशल रायपुर, अन्नु धुरंधर रायपुर, डॉ आर एस कश्यप रायपुर, डॉ एस एस ठाकुर रायपुर, धर्मेंद्र जैन रायपुर, गोविंद चक्रधारी रायपुर, किरण जैन, आरती त्रिवेदी, ममता बोरकर, धनेश्वर साहू, तरुण, उपस्थित रहे। निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में लगभग 600 पीड़ित मरीजों का विशेषज्ञ डॉ द्वारा चेकअप किया गया और 450 चश्मा का वितरण और 375 लोगो को दवाई दिए है। आयोजक परिवार के प्रमोद जैन ने कहा की उनके स्वर्गीय पिता स्वर्गीय संपतलाल चौरड़िया जी की पुण्यस्मृति में यह निः शुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया था। जिसमे अंचलवासीयों ने लाभ लिए है, आयोजन को सफल बनाने में महावीर इंटरकांटिनेंटल समिति के लोकेश कावड़िया, अशोक जैन सहित विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों, मेरे परिवारजनों सहित मेरे ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग रहा है।

Share:

Popular News