BREAKING

महावीर सेवा समिति दल्लीराजहरा के द्वारा 7 दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया।

Share:

दल्लीराजहरा - श्री महावीर सेवा समिति के तत्वाधान में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को नगर में सुबह 5.30बजे प्रभात फेरी निकाली गई। जो जैन मंदिर से निकलकर जैन भवन चौक माइंस ऑफिस चौक पेट्रोलपंप चौक गुप्ता चौक होते जैन समरथ भवन सम्पन हुआ, उसके पश्चात सुबह 6 बजे से 7 बजे तक जैन समरथ भवन मे प्रार्थना हुआ, इसके बाद सुबह 9 बजे भगवान का वरघोड़ा जुलूस निकाली गई। जिसमे हजारों की संख्या मे जैन समाज के सदस्य शामिल जैन इसके पश्चात सुबह 11बजे गौतम प्रसादी, ततपश्चात दोपहर 3.15 से 4 बजे तक जैन दिगम्बर मंदिर में नवकार मंत्र जाप किया गया। तथा शाम 5 बजे जैन दादाबाड़ी में गौतम प्रसादी दिक्षार्थी परिवार का सम्मान महावीर सेवा समिति द्वारा किया गया व 8 बजे परम गुरुभक्त भजन सम्राट राहुल झाबक द्वारा भक्ति संध्या कार्यक्रम दादाबाड़ी के प्रांगण मे किया गया। इसके पूर्व हुए 7 दिवसीय कार्यक्रम में समाज के युवाओं ने 3 अप्रैल को अस्पताल, गरीबो व आश्रम में जाकर भोजन व फल वितरण किया। सभी कार्यक्रमों मे जैन समाज के सभी लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी कार्यक्रम मे लक्की कूपन रखे गए थे। जिसमे प्रथम सोने की चैन, दूसरा पुरुष्कार बैटरी वाली हीरो साइकल, तीसरा पुरस्कार 100 ग्राम चांदी का सिक्का, चतुर्थ इनाम 50 ग्राम  चांदी का सिक्का, पांचवा पुरस्कार 10 ग्राम चांदी का 5 सिक्का प्रत्येक को 1, छठवा पुरस्कार वी आई पी ट्राली बैग, सातवा पुरस्कार 2 नग चांदी का सिक्का प्रत्येक को 1 दिया गया।

Share:

Popular News