दुर्ग - दशलक्षण महापर्व के अवसर पर उत्तम त्याग धर्म के दिन श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, स्टेशन रोड, दुर्ग में श्री जैन सृजन महिला मंडल के तत्वावधान में विविध वेशभूषा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में Mrs. India Universe Asia 2026 की विजेता श्रीमती दीपाक्षा जैन ने विशिष्ट अतिथि एवं निर्णायक के रूप में शिरकत की।
दुर्ग की बेटी दीपाक्षा जैन द्वारा Mrs. India Universe Asia 2026 का ताज हासिल करने के बाद अपने ही जैन समाज के मंच पर विशेष रूप से आमंत्रित होकर Jury की भूमिका निभाना आयोजन का विशेष आकर्षण रहा। उनके कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर संपूर्ण स्टेशन रोड जैन समाज ने प्रसन्नता और गौरव व्यक्त किया।
दीपाक्षा जैन ने विभिन्न वेशभूषाओं में शामिल नन्हे प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया और उनकी मेहनत, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों को अच्छे संस्कारों के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा समाज में जैन एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
दीपाक्षा जैन की पहचान केवल pageant winner के रूप में नहीं है। वे Jainam Academy की Founder & Educationist, Advocate, Engineer एवं Master’s Degree Holder हैं। शिक्षा के क्षेत्र में वे बच्चों के academic development के साथ personality development, creative learning और विभिन्न skill-based activities के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही हैं।
नन्ही प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर
कार्यक्रम में जैन समाज के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। विविध वेशभूषा प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई।
प्रथम वर्ग में आरना जैन ने ब्रह्मचारिणी दीदी जी की भूमिका निभाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। नायशा जैन ने जैन प्रतीक चिन्ह बनकर द्वितीय तथा अरहम जैन ने अंजन चोर की भूमिका निभाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय वर्ग में प्रियांशी जैन ने राजा श्रेणिक एवं रानी चेलना दोनों भूमिकाएं एक साथ निभाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हार्दिक पटोरिया जैन ने राजा श्रेयांश जैन बनकर द्वितीय तथा भूवि जैन ने ब्राह्मी-सुंदरी की भूमिका निभाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों की मेहनत और तैयारी भी देखने को मिली। अलग-अलग धार्मिक एवं ऐतिहासिक पात्रों को बच्चों ने जिस आत्मविश्वास से प्रस्तुत किया, उसकी उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों ने सराहना की।
महिला मंडल एवं समाजजनों का रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री जैन सृजन महिला मंडल की श्रीमती उषा, श्रीमती उमा, श्रीमती संगीता, श्रीमती नीलम, श्रीमती रेणु, श्रीमती सुनीता, श्रीमती अलका एवं श्रीमती इंदु सहित सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, स्टेशन रोड के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार जैन, उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र जैन, मंत्री चौधरी मनीष जैन, उपमंत्री श्री सतीश जैन, कोषाध्यक्ष श्री भरत जैन एवं कमेटी के अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम की सराहना की।
दशलक्षण महापर्व के लिए आमंत्रित विधानाचार्य अनेकांत पंडित जी, भिलाई ने भी सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अमिता जैन ने किया।
दीपाक्षा जैन ने कहा—
“अपने ही जैन समाज द्वारा मेरी उपलब्धि पर गौरवान्वित होकर इतने सुंदर आयोजन में मुझे आमंत्रित करना मेरे लिए बेहद खुशी और सम्मान की बात है। नन्ही प्रतिभाओं के बीच Jury की भूमिका निभाना मेरे लिए विशेष अनुभव रहा। बच्चों ने जिस मेहनत और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुतियां दीं, वह सराहनीय है।”