नगपुरा दुर्ग - आज श्री उवसग्गहरं पार्श्वतीर्थ नगपुरा में न्यू पावापुरी तीर्थ के निर्माता श्री के पी संघवी परिवार सूरत के वर्षीतप तपस्वी श्राविका रतनबेन संघवी सपरिवार तीर्थपति के दर्शन वंदन हेतु पधारे। https://youtube.com/shorts/VY4VI5A9VRA?feature=share बहुत ही उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ उवसग्गहरं दादा का अभिषेक किए। तीर्थपति का पूजन कर भावविभोर होकर कहा कि आज का दिन हमारे लिए धन्य है। रतनबेन ने तीर्थ संकुल एवं यहाँ उपलब्ध व्यवस्थाओ की सराहना की। तीर्थ प्रबंधन की ओर से ट्रस्टी श्री भीखमचंद कोठारी, मूलचंद जैन, प्रतिभा कोठारी, शकुन लूनिया ने स्मृति चिह्न भेटकर बहुमान किया।