BREAKING

भीषण गर्मी में जीवदया प्रेमियों को पक्षियों का आधुनिक दाना फ़ीडर व सकोरे का वितरण।

Share:

रायपुर - खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी की प्रेरणा से श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी, रायपुर द्वारा मूक पक्षियों हेतु दाना फ़ीडर व सकोरे का वितरण किया जा रहा है।   श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने आगे बताया कि पक्षियों के लिए नवीनतम दाना फ़ीडर का वितरण रविवार प्रातः 11 से 12 बजे तक व सोमवार को प्रातः 9.30 से 10.30 बजे तक मंदिर परिसर में किया जावेगा। प्रथम चरण में 1000 नग दाना फ़ीडर गुजरात से मँगाए गए हैं। ये आकर्षक व सुविधाजनक हैं, जिसका स्वच्छता के साथ उपयोग किया जा सकता है, तथा इसमें रखे दाने खराब भी नही होंगे। इसके साथ में पानी रखने के लिए वॉटर फ़ीडर व प्लास्टिक के सकोरे वितरित किए जावेंगे। जिन्हें छत पर, बाल्कनी में या गार्डन में रखा जा सकता है। अभी भी 250 नग दाना फ़ीडर व सकोरे का वितरण किया गया है, जिसे जीवदया प्रेमी अपनी छत, बाल्कनी, गार्डन में लगाकर दाना पानी दे रहे हैं, और पक्षियों का दाना खाने का वीडियो बनाकर भेज रहे हैं। महेन्द्र कोचर ने बताया कि श्रेष्ठ वीडियो पुरस्कृत किये जावेंगे।

Share:

Popular News