धमतरी - संगीत एवं नृत्य की प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उनके आगे बढ़ने की दिशा को प्रशस्त करने के लिए विगत कई वर्षों से कार्यरत उपासना फाउंडेशन दुर्ग की ओर से "छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान" का आयोजन किया गया। खालसा पब्लिक स्कूल दुर्ग में एक भव्य समारोह में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों में समाज सेवा के कार्य करने वाले 27 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
इसके अंतर्गत, धमतरी जिले के डॉ.सरिता दोशी, हरख जैन पप्पू, सन्नी छाजेड़, गौरव लोहाना, खेमचंद गोलछा, सुमिता पंजवानी, आलोक राखेचा, सुषमा नंदा एवं सुधीर जैन बच्छावत को एक गरिमामयी कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रत्ना नामदेव एल्डरमैन दुर्ग नगर निगम, प्रीती अजय बेहेरा सदस्य महिला आयोग, जितेंद्र हसवानी आदि अतिथिगण सहित सुबीर सेन चेयरपर्सन उपासना फाऊंडेशन एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
जिले के 9 समाजसेवियों को प्रदत्त "छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान" पर हर्ष जाहिर करते हुए, धमतरी के सर्व समाज, सार्थक संस्था, लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स, लीनेस क्लब, ऑल इज वेल टीम, महिला समाज धमतरी,बआर्ट ऑफ लिविंग, रक्तदान सेवा समिति, स्वर्गधाम सेवा समिति नगरी, रेडक्रॉस सोसायटी, स्काउट एवं गाइड समिति तथा गुजराती समाज, जैन समाज, सिंधी समाज आदि के अलावा अन्य सभी हितचिंतकों, परिवार जनों, मित्रगणों ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है। तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। सम्मान प्राप्त सभी जनों ने इस सम्मान के बाद और भी जिम्मेदारी से अपने कार्यों से लोगों को लाभान्वित करने की बात कही है।